{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Rain Alert: हरियाणा में फिर से बदलेगा मौसम, अगले तीन घंटों में गुरुग्राम, नूंह, चरखी दादरी समेत इन जिलों में होगी बारिश

 

Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज सुबह से कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अलर्ट शाम 5.25 बजे जारी किया गया है। 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग की मानें, तो अगले तीन घंटों मे  गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, हिसार, जींद, जिलों में  हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।