{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की मेजबानी में हो रही 13वीं इंटर पावर यूटीलिटी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले हुए

 
हिसार : विद्युत नगर स्थित खेल प्रांगण में हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की मेजबानी में हो रही 13वीं इंटर पावर यूटीलिटी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले हुए।

हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के जनरल सेक्रेटरी श्री सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि एथलेक्टिस में पुरुषों की लंबी कूद में हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एच.पी.जी.सी.एल.) के मंजीत प्रथम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (उ.ह.बि.वि.नि.लि.) के अंकित द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में द.ह.बि.वि.नि.लि. के बिजेन्द्र सिंह प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. के रूकेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार एथलेक्टिस की डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा में द.ह.बि.वि.नि.लि. के योगेश प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. के प्रवीण द्वितीय स्थान पर रहे।

एथलेटिक्स की हुई पुरुषों की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में उ.ह.बि.वि.नि.लि. के सौरभ प्रथम और एच.पी.जी.सी.एल. के प्रदीप द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड स्पर्धा में एच.वी.पी.एन.एल. के संदीप घामा प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. के सोनू द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में एच.वी.पी.एन. एल. के सुमित प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. के रविन्द्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में उ.ह.बि.वि.नि.लि. के भोला राम प्रथम और एच.पी.जी.सी.एल. के संदीप द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर स्पर्धा में एच.वी.पी.एन.एल. के दीपक प्रथम और एच.पी.जी.सी.एल. के प्रदीप द्वितीय स्थान पर रहे।

एथलेक्टिस में महिलाओं की लंबी कूद में द.ह.बि.वि.नि.लि. की वर्षा प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. की युक्ता द्वितीय स्थान पर रही। महिलाओं के हुए शॉटपुट मुकाबलों में एच.वी.पी.एन.एल की सलोचना प्रथम और द.ह.बि.वि.नि.लि. की श्वेता द्वितीय स्थान पर रही। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में उ.ह.बि.वि.नि.लि. की शीतल प्रथम और एच.पी.जी.सी.एल. की वर्षा द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड स्पर्धा में द.ह.बि.वि.नि.लि. की रीतू प्रथम और एच.वी.पी.एन.एल. की उषा द्वित्तीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में द.ह.बि.वि.नि.लि. की सुशीला प्रथम और एच.वी.पी.एन.एल. की पूनम द्वितीय स्थान पर रही।

पुरूषों की कुश्ती के हुए विभिन्न रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें 57 किलोग्राम भार वर्ग में द.ह.बि. वि.नि.लि. के अजमेर प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. के सुनील कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में उ.ह.बि.वि.नि.लि. के राजपाल प्रथम और एच.पी.जी.सी.एल. के विक्रम द्वितीय स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में एच. वी.पी.एन.एल. के अनिल कुमार प्रथम और द.ह.बि.वि.नि.लि. के पवन द्वितीय स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम भार वर्ग में एच.वी.पी.एन.एल. के मोहित प्रथम और एच.पी.जी.सी.एल. के मीनू हुड्डा द्वितीय स्थान पर रहे। 

74 किलोग्राम भार वर्ग में द.ह.बि.वि.नि.लि. के पवन कुमार प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. के गुरनाम द्वितीय स्थान पर रहे। 79 किलोग्राम भार वर्ग में उ.ह.बि.वि.नि.लि. के हरिओम प्रथम और द.ह.बि.वि.नि.लि. के विकास द्वितीय स्थान पर रहे। 86 किलोग्राम भार वर्ग में उ.ह.बि.वि.नि.लि. के मंदीप प्रथम और द.ह.बि.वि.नि.लि. के वेदपाल द्वितीय स्थान पर रहे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में एच.वी.पी.एन.एल. के अरूण प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. के सरजीत द्वितीय स्थान पर रहे। 97 किलोग्राम भार वर्ग में उ.ह.बि.वि.नि.लि. के मदन प्रथम और द.ह.बि.वि.नि.लि. के अनिल द्वितीय स्थान पर रहे। 125 किलोग्राम भार वर्ग में द.ह.बि.वि.नि.लि. के बिजेन्द्र प्रथम और एच.वी.पी.एन.एल. के राजकुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के सेक्रेटरी श्री सुनील वर्मा ने बताया कि महिलाओं के रस्साकशी के रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें द.ह.बि.वि.नि.लि. प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. द्वितीय स्थान पर रही। महिलाओं के बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें द.ह.बि.वि.नि.लि. प्रथम और उ.ह.बि.वि.नि.लि. द्वितीय स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में दिव्यांगजनों के बैडमिंटन स्पर्धा में द.ह.बि.वि.नि.लि. प्रथम और एच.वी.पी.एन.एल. द्वित्तीय स्थान पर रही।

हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के फाइनेंस सेक्रेटरी श्री रमेश कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय इंटर पावर यूटीलिटी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार 11 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे विद्युत नगर खेल प्रागंण में होगा। इस खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता / मानव संसाधन एवं प्रशासन श्री रजनीश गर्ग बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।