Haryana News: हरियाणा में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, 2 हजार को मिलेंगे राशन डिपो, जानें कितनी होना चाहिए योग्यता
जानकारी के मुताबिक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर CM नायब सैनी को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
खबरों की मानें, तो प्रदेश में इस समय गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 32 लाख परिवारों को राशन का दिया जाता है। प्रदेश में अभी 9,434 राशन डिपो हैं, जिनके जरिये सस्ता राशन बांटा जाता है। इन उपभोक्ताओं को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। जिसके तहत पीले, गुलाबी और खाकी रंग के राशन कार्ड दिए गए है। खबरों की मानें, तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने योजना को लागू करने के लिए नियम तैयार कर लिए हैं।
ये होनी चाहिए पात्रता
-प्रदेश में राशन डिपो लेने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
- राशन डिपो के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए।
-राशन डिपो लाइसेंस के आवेदन के लिए आवेदनकर्ता का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है।
मनोहर सरकार ने महिलाओं को दिया था आरक्षण
बता दें कि प्रदेश में पूर्व मनोहर सरकार ने वर्ष 2023 में राशन डिपो आवंटित करने के लिए महिलाओं को 33 फीसद रिजर्वेशन देने का फैसला किया था।