{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में जेजेपी ने एससी सेल में एक जिला प्रभारी और 22 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट 

 
Haryana News: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है और कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, एससी सेल के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खटक, एससी सेल प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद एससी सेल में एक जिला प्रभारी और 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। 


जानकारी के मुताबिक, जेजेपी ने एससी सेल में हिसार जिले में रोहताश कंडुल को जिला प्रभारी नियुक्त किया हैं। 
 
जेजेपी एससी सेल में अंबाला जिले में चुहड़ सिंह बाजीगर, भिवानी में जरनैल सिंह, दादरी में प्यारे लाल, फरीदाबाद में दरयाव सिंह टोंक, फतेहाबाद में रमेश कुमार ओढ, गुरुग्राम में हंसराज टिकली और हिसार में विजेंद्र धानक को जिला अध्यक्ष बनाया हैं। 


इसी तरह जींद जिले में शमशेर बद्दोवाल, झज्जर में नसीब भारती, कैथल में कृष्ण कुमार बाजीगर, कुरुक्षेत्र में जगमाल सिंह, करनाल में बालकिशन धानक, महेंद्रगढ़ में महेंद्र खन्ना, नूंह में पूर्व सरपंच राहुल को एससी सेल जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा पलवल जिले में सतबीर तंवर, पानीपत में संदीप इंदोरा, पंचकुला में गुरदेव चरणिया, रेवाड़ी में राम अवतार धानक, रोहतक में महेंद्र सुंडाना, सिरसा में गुरजंट सिंह, सोनीपत में भीम मेहरा और यमुनानगर में बृज लाल एससी सेल के जिला अध्यक्ष होंगे।