{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री ढांडा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली से गुरुग्राम किया गया शिफ्ट 

 
Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा (Mahipal Danda) की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनको चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है और सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पिछले करीब 2-3 दिन से उनका इलाज चल रहा था 

खबरों की मानें, तो शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी तो जरूर मिली, लेकिन उन्हें गुरुग्राम के एक निजी स्थान पर डॉक्टरों की देख-रेख में रखा गया है। वहीं शुक्रवार को सीएम नायब सैनी भी मंत्री ढांडा से मिलने पहुंचे। 


खबरों की मानें, तो  महिपाल ढांडा के पानीपत जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र अहलावत ने बताया कि पिछले दिनों मंत्री फ्रांस दौरे पर गए थे। जहां अचानक वातावरण बदलने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वहां भी सांस लेने की परेशानी के चलते उन्हें फ्रांस के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हाल ही में मंत्री भारत लौटे है। लेकिन, यहां लौटने पर भी उनकी सेहत में सुधार नहीं आया। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।