{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी कांग्रेस पर भड़के, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक लोगों को भ्रमित किया। कांग्रेस को महात्मा गांधी के बयान को सुनना चाहिए।  महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने को कहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने इसका लाभ उठाया और   देश को अंधेरे में रखकर लोगों का शोषण किया। वहीं  राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कही।

कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया 


सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया और लोगों को ठगने का काम किया।  मुख्यमंत्री ने कहा किकांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। कांग्रेस ने कभी कोई अपना वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने लोगों की अपेक्षाओं को नहीं समझा। अब कांग्रेस की असलियत लोगों के सामने आ चुकी है। ऐसे में कांग्रेस को आईना देखने की जरूरत है। 

कांग्रेस देश को गुमराह कर रही

सीएम सैनी ने आगे कहा कि कभी वोट चोरी के आरोप लगाते हैं तो कभी EVM पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। कांग्रेस चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है। 

कांग्रेस के डीएनए में झूठ 

सीएम सैनी ने कहा कि मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल की लोग चर्चा करते हैं। राहुल गांधी ने निराधार आरोप लगाए और भाग गए। कांग्रेस के DNA के अंदर झूठ बोलना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। 

राहुल गांधी अपने कारनामों को छुपा रहे

सीएम सैनी ने कहा कि राहुल गांधी अपने कारनामों को छुपा रहे है।मामले में पहली FIR दर्ज हो चुकी है। घुसपैठियों को बचाने के लिए निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के राज में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं थ। कांग्रेस ने लोगों को प्रताड़ित किया है। 2023 में जहां वोट चोरी की बात राहुल ने की, वहां कांग्रेस जीती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे आरोप लगाकर अपने ही विधायक को मुश्किल में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 
कांग्रेस के समय में संविधान सुरक्षित नहीं था। जबकि, मोदी जी के नेतृत्व में संविधान सुरक्षित है। कांग्रेस के लोगों का एजेंडा विकसित भारत को रोकना है। यह यह लोग हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं।  कांग्रेस आज खोखली हो चुकी है। कांग्रेस आज लोगों का विश्वास को खो चुकी है। यह सिर्फ पीएम मोदी का विरोध करते हैं। कागज में संवैधानिक मूल्यों को दांव पर लगाया 1984 दंगों को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते है।