{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी ने हिसार में किया रबी कृषि मेला का शुभारंभ, किसानों से कही ये बात 

 
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में रबी कृषि मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों का आह्वान किया कि कृषि में विविधीकरण को अपनाएं और मोटे अनाज की पैदावार को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि औषधीय पौधों, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी, फूल एवं फल की खेती जैसे विकल्प अपनाकर किसान अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में किसानों को हर संभव सुविधा और प्रोत्साहन उपलब्ध कराती रहेगी

 
कृषि मेला का किया शुभारंभ 

दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार को हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित रबी कृषि मेला का शुभारंभ करने उपरांत उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में कौन- कौन रहा मौजूद 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार, कुलपतिगण, वैज्ञानिकगण और हरियाणा प्रदेश के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।