{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में सीएमओ पर मुकदमा हुआ दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

 
Haryana News: हरियाणा के यमुना नगर में एक महिला ने सिविल सर्जन डा. मंजीत सिंह पर यौन उत्पीड़न और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगता है। जिसके चलते महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत पर हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, महिला का आरोप है कि CMO ने उससे फोन पर अभद्रता की और उसके साथ अश्लील व्यवहार किया। आरोप है कि उसे आफिस बुलाया जाता था और उस समय डाक्टर नशे की हालत में होते थे। उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। आरोप है कि 20 सितंबर को कई बार सिविल सर्जन की उसके फोन पर वाट्सएप काल आई और अश्लील बातें की।

आरोप है कि उसको यौन शोषण संबंधी बातें भी कहीं। तब महिला स्वास्थ्यकर्मी ने इसके बारे में अपनी मां को बताया। इसके साथ ही उसने सिविल सर्जन की कॉल भी रिकॉर्ड कर ली। यह रिकार्डिंग महिला पुलिस को भी दी गई है।

क्या बोले सिविल सर्जन

वहीं सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। इसके पीछे जिसकी भी चाल है उन्हें पता है। वह अक्सर उनके  खिलाफ झूठी शिकायतें भी करवाते रहते हैं। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है।

क्या बोले SP 

खबरों की मानें, तो  SP कमलदीप गोयल का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।