Haryana News: इस वजह से चंडीगढ़, पानीपत और गुरुग्राम के लिए बस सेवा बंद, जानें क्या है पूरी खबर
Sep 14, 2025, 11:18 IST
Haryana : रोडवेज की 15 बसें कंडम घोषित होने से सब डिपो में बसों की संख्या कम हो गई है। बसों की संख्या कम होने से लंबे और लोकल रूटों की बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। चंडीगढ़, पानीपत और गुरुग्राम की बस सेवाएं बाधित हैं। साथ ही बरवाला, तोशाम, बास जैसे लोकल रूट भी प्रभावित हो रहे हैं।
हिसार जिले की 34 रोडवेज बसें गुरुवार को कंडम घोषित कर दी गईं। इसके साथ ही अब ये बसें सड़क पर नहीं चलेंगी। इनमें हांसी की 15 रोडवेज बसें भी शामिल हैं। हांसी में कुल 73 रोडवेज बसें थीं। कंडम घोषित होने के बाद यहां बसों की संख्या घटकर 58 रह गई है। ऐसे में बसें कम होने से यहां यात्रियों को परेशानी हो रही है। कम बसों के कारण चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली 7 बस सेवाओं में से एक को बंद कर दिया गया है।
ऐसे में अब रोडवेज यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें चलाएगा। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज़्यादा है, वहाँ बसें चलाई जाएँगी। रोडवेज़ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नई बसें मिलने की उम्मीद है। नई बसें मिलने के बाद ही दिक्कतें कम होंगी।