Haryana News: हरियाणा में दोस्त की स्टंटबाजी ने ली युवक की जान, कार के पलटने से हुआ हादसा, तीन घायल
बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ लाडवा जा रहा था। तभी कार चला रहे उसके दोस्त ने मस्ती करते हुए गाड़ी तेज कर दी और कार को फिर जिग-जैग तरीके से चलाने लगा। जब युवक ने एक कट मारा तो कार पेड़ से टकराकर पलट गई। जिससे चारों युवक उसमें फंस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने करनाल के कलरी जागीर गांव के हर्षित कंबोज (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीनों युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हर्षित को आज ही साइप्रस वापस लौटना था
बताया जा रहा है कि हर्षित को आज ही साइप्रस वापस लौटना था। वह अपने माँ-बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कार चला रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने चाचा की कार लेकर आया था आर्यन
बताया जा रहा है कि आर्यन अपने चाचा की सियाज कार लेकर आया हुआ था। इसमें पारस, हर्षित, और शुभम एक साथ बैठे थे। तभी सबने लाडवा घूमने जाने का प्लान बनाया। जिसके बाद सभी कार में सवार होकर यमुनानगर-सहारनपुर रोड से होते हुए लाडवा की ओर निकले। आर्यन बहुत तेज गति से कार चला रहा था। पिछली सीट पर बैठे हर्षित और शुभम ने उसे कई बार कार धीरे चलाने के कह रहे थे।लेकिन, आर्यन ने किसी की नहीं सुनी और वह और भी तेज़ी से कार चलाने लगा। जिसके बाद उनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।