{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News:  हरियाणा में खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 24 हजार को इसी हफ्ते मिलेगी डाइट मनी

 

Haryana News: हरियाणा की खेल नर्सरियों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को जल्द ही डाइट मनी मिलने जा रही है। इसके लिए खेल विभाग को मुख्यालय से ग्रांट जारी की गई है। खबरों की मानें, तो हर जिले को दो से ढाई करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। यह राशि इसी हफ्ते खिलाड़ियों के खातों में भेजी जाएगी। यह भुगतान जुलाई 2024 से जनवरी 2025 तक की अवधि के लिए किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल प्रदेश की नर्सरियों में 24 हजार 400 खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे।

धरना प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी

प्रदेश की 868 खेल नर्सरियों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को अभी भी डाइट मनी नहीं मिली है। कई जिलों में खिलाड़ी और अभिभावक धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार के नियम का पालन नहीं हो रहा है।

868 नर्सरियां ही शुरू हुईं

खबरों की माने, तो सैनी सरकार ने इस साल 2 हजार खेल नर्सरियां शुरू करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक केवल 868 नर्सरियां ही शुरू हो सकी हैं। वहीं खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि 'प्रक्रिया जारी है, जल्द ही नर्सरियों को लेकर अगली कार्यवाही की जाएगी।'