Haryana: हरियाणा में 26 लाख एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद, यहां देखें जिलेवार आंकड़े
प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से नदियां उफान में आ गई थीं। इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अब तक राज्य के 6227 गांवों के किसान नुकसान का ब्योरा दर्ज करवा चुके हैं। सबसे ज्यादा नुकसान भिवानी, हिसार, चरखी दादरी, सिरसा, महेंद्रगढ़ के किसानों का हुआ है।
भिवानी के 69,749 किसानों ने करीब 4 लाख 17 हजार 276 एकड़, फतेहाबाद में 20,833 किसानों ने एक लाख 24 हजार 712 एकड़, झज्जर में 23,681 किसानों ने एक लाख 51 हजार 188 एकड़, महेंद्रगढ़ में 63,605 किसानों ने 2 लाख 68 हजार 496 एकड़, सिरसा में 31,477 किसानों ने 2 लाख 10 हजार 267 एकड़ फसल में नुकसान का ब्योरा दर्ज करवाया है। वहीं, हिसार में 68,481 किसानों ने 4 लाख 14 हजार 212 एकड़, चरखी दादरी में 41,453 किसानों ने 2 लाख 6 हजार 99 एकड़ फसल में नुकसान का ब्योरा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया है।