Haryana Lado Laxmi Yojna: हरियाणा में महिलाओं को हर महीने कराना होगा ये काम, तभी मिलेंगे 2100 रुपये
खबरों की मानें, तो इस योजना की पात्र महिलाओं को हर महीने अपने जीवित होने का सबूत देना होगा। यानी की हर महीने महिला को लाडो लक्ष्मी एप के पर चेहरे का वेरिफ़िकेशन पूरा करना होगा। इसका मतलब है कि महिलाओं को हर महीने लाइवनेस डिटेक्शन (बायोमेट्रिक सुरक्षा तकनीक) से गुजरना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो 2100 रुपए नहीं मिलेंगे। क्रीड की ओर से इसके लिए महिलाओं को हर माह SMS भेज इसके बारे में याद भी दिलाएगा।
25 सितंबर को लॉन्च होगा एप
बता दें कि सैनी सरकार की ओर से 25 सितंबर को इस योजना से जुड़ा एक एप लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। वहीं एक नवंबर को पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपए भेजने शुरू कर दिए जाएंगे दिए जाएंगे। वहीं अगर किसी महिला के अकाउंट में लगातार दो महीने तक ट्रांजेक्शन फेल होती है तो पैसा जमा नहीं कराया जाएगा तो उसे खाते की जानकारी ठीक करनी होगी।
क्या बोले अधिकारी
खबरों की मानें, तो PPP के स्टेट कॉर्डिनेटर सतीश खोला का कहना है कि लाइवनेस डिटेक्शन (बायोमेट्रिक सुरक्षा तकनीक) से फर्जीवाड़ा नहीं होगा। जो पात्र होगा, उसे ही 2100 रुपये की राशि मिलेगी।