{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Kisan News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, बाजरे की खरीद पर इतने रुपये देगी सरकार 

 
Haryana News: हरियाणा के किसान भाइयों से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, सैनी सरकार की एजेंसियां अब बाजरा 2150 के बजाय 2200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगी। इसमें 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 575 रुपए प्रति क्विंटल सरकार भावांतर भरपाई योजना के तहत अकाउंट में डालेगी। ऐसे में किसानों से बाजरा पूरे MSP 2775 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। इसके अलावा अगर व्यापारी और आढ़ती भी कम भाव में बाजरा खरीदेंगे तो भी सरकार 575 रुपए तक की राशि किसानों के खातों में जमा कराएगी। विभाग के इस प्रपोजल को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

दरअसल, हरियाणा की 92 मंडियों में 23 सितंबर से बाजरे की खरीद शुरू की गई है। इस बार 12.87 लाख एकड़ में बाजरे की फसल है, जबकि लक्ष्य 13.82 लाख एकड़ था। वहीं पिछले साल की बात करें तो 11.55 लाख एकड़ में बाजरा था। यानी बाजरे का रकबा 1.32 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। 

क्या बोले अधिकारी 

वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो बाजरा मंडियों में आ रहा है, उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। हरियाणा में भारी बारिश और बाढ़ से फसल को नुकसान हुआ है। 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर 5,06,313 किसानों ने बाजरे की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अब तक 10 जिलों की मंडियों में करीब 20 हजार टन बाजरे की आवक हो चुकी है। जबकि, बाजरे की ख़रीद 1,141 टन हुई है।

बाजरे के सबसे ज्यादा रकबे वाले 10 जिले


महेंद्रगढ़ - 3,04,999 एकड़ 

भिवानी - 2,82,099 एकड़ 

नूंह- 2,56,977 एकड़ 

रेवाड़ी - 2,20,786 एकड़ 

चरखी दादरी- 1,86,308 एकड़ 

हिसार- 1,17,357 एकड़ 

झज्जर- 1,15,298 एकड़ 

पलवल- 1,07,004 एकड़ 

गुरुग्राम - 91,844 एकड़ 

सिरसा - 63,958 एकड़