{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana IAS And HCS Transfer: हरियाणा में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी का हुआ तबादला, फटाफट देखें लिस्ट

 

Haryana IAS And HCS Transfer: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने 20 आईएएस और एक HCS अधिकारी का तबादला और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 3 जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। सरकार की तबादला लिस्ट की मानें, तो स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुधीर राजपाल को अब पर्यावरण एवं वन विभाग में ACS का जिम्मा भी सौंपा है। वहीं मत्स्य पालन विभाग के ACS राजा शेखर बुंडरू को परिवहन विभाग में ACS लगाया है। आईएएस जी अनुपमा को हरियाणा सिटीजन रिसोर्सेज इंफॉर्मेशन विभाग के ACS पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा टीएल सत्यप्रकाश को खनन विभाग के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के कमिश्नर एवं सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। रोहतक डिवीजन के कमिश्नर फूल चंद मीणा को हरियाणा ह्यूमन रिसोर्सेज विभाग का कमिश्नर व सेक्रेटरी बनाया है। 

 

इन जिलों के बदले डीसी

अधिकारी                              पहले                                        अब 

डॉ. मनीष नागपाल               एडीसी, भिवानी                           डीसी, चरखी दादरी

डॉ. विवेक भारती              प्रतीक्षारत                                        डीसी, फतेहाबाद

सतपाल शर्मा               प्रशासक, एचएसवीपी, पंचकूला             डीसी, पंचकूला

 

किस अधिकारी कौ मिली कौन सी जिम्मेदारी

1- फूल चंद मीणा पहले कमिश्नर रोहतक थे, अब कमिश्नर एवं सचिव हरियाणा हूमन रिसोर्सेज पर तैनात है। 

2- राजीव रत्तन पहले डीजी साइंस एंड टेक्नोलॉजी कमिश्नर थे, अब रोहतक रेंज अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

3- यश गर्ग पहले एमडी एचएसआईडीसी थे, अब डीजी स्किल डेवलपेमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

4- विवेक अग्रवाल  डीजी मौलिक शिक्षा थे,  डीजी इंडस्ट्रीज कॉमर्स का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

5- धर्मेंद्र सिंह पहले विशेष सचिव सहकारिता थे, अब  प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला बनाया गया है। 

6- मंदीप कौर- डीसी फतेहाबाद थी,  निदेशक हूमन रिसोर्सेज हरियाणा

7- मनीष शर्मा-डीसी दादरी थे,  अब  सचिव एचबीएससी भिवानी बनाया गया है।

8-मोनिका गुप्ता- डीसी पंचकूला थीं,  अब प्रशासक एचएसवीपी, एडिशनल डायरेक्टर, अर्बन स्टेट

9- प्रशांत पंवार- डायरेक्टर सोशल जस्टिस थी, अब  सीईओ हरियाणा परिवार पहचान पत्र का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

10- डॉ. मनीष नागपाल- एडीसी भिवानी, डिप्टी कमिश्नगर दादरी बनाया गया है। 

11- डॉ. विवेक भारती- नियुक्ति की प्रतीक्षा, डीसी फतेबाहाबाद बनाया गया है। 

12- महेंद्र पाल- विशेष सचिव इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स थे अब  एडिशनल डायरेक्टर खनन, रजिस्ट्रार को-आप्रेटिव सोसायटी हरियाणा व अन्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

13- सतपाल शर्मा सुशील कुमार- प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला, अब डीसी पंचकूला लगाया गया है। 

14- महाबीर प्रसाद- एडीसी कुरुक्षेत्र थे, अब कमिश्नर नगर निगम यमुनानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

15- एचसीएस कपिल कुमार को म्यनिसिपल कमिश्नर कैथल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

16- दीपक बाबूलाल कनवा एडीसी कैथल थे, अब एडीसी, भिवानी व दादरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।