Haryana : हरियाणा से इस राज्य के लिए अभी नहीं चलेगी बस, जानें वजह
पंजाब जाने वाली रोडवेज बसें अभी भी बंद
पंजाब में आई बाढ़ के बाद, हरियाणा रोडवेज ने लुधियाना और पटियाला जाने वाली कुछ बसों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया था। लेकिन ये सेवाएं अभी तक बहाल नहीं हुई हैं। इनमें दिल्ली से लुधियाना होते हुए अंबाला जाने वाली दो बसें और दिल्ली से पटियाला होते हुए अंबाला जाने वाली एक बस शामिल है।
जम्मू और पंजाब की 6 बसें बंद
फिलहाल, जम्मू और पंजाब रूट की कुल छह बसें बंद हैं। ये सभी बसें अंबाला होते हुए अपने-अपने गंतव्यों को जाती थीं। हालाँकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये बस सेवाएं कब से बहाल होंगी।
हिमाचल रूट बहाल, यात्रियों को राहत
पिछले 10 दिनों से भूस्खलन के कारण बंद हिमाचल प्रदेश के रूट अब बहाल हो गए हैं। अब मंडी से कुल्लू-मनाली के लिए बसें चल रही हैं। पहले ये बसें सिर्फ़ मंडी तक ही जाती थीं। इसके अलावा, बद्दी जाने वाली बस सेवाएँ भी अब सामान्य रूप से चल रही हैं।
कटरा और शिमला रूट भी प्रभावित
दिल्ली से कटरा, दिल्ली से शिमला और अंबाला से कटरा जाने वाली बसें भी अभी तक बहाल नहीं हुई हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण इन रूटों पर संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को या तो दूसरे डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर जो बसें चल रही हैं, उनके लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा है। इन रूटों पर बस सेवाओं को लेकर रोडवेज की कोई स्पष्ट योजना नहीं है।