GST New Rate : किसानों की हुई मौज! आज से ट्रैक्टर समेत ये कृषि यंत्र हो जाएंगे सस्ते
किसानों को भी मिलेगी बड़ी राहत
आपको बता दें कि GST के स्लैब कम होने से आम जनता के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, इस नए जीएसटी स्लैब में किसानों के लिए भी चीजों को सस्ती करने पर जोर दिया गया है। इसलिए अगर आप भी किसान हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सा सामान आपके लिए सस्ता हुआ है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
किसानों से जुड़े इन सामानों पर GST होगा कम
ट्रैक्टर पर घटा
आपको बता दें कि जहां पहले ट्रैक्टर पर 12% जीएसटी लगता था, तो वहीं अब इस पर सिर्फ 5% जीएसटी ही लगेगा। इसी तरह ट्रैक्टर के टायर पर भी जीएसटी को कम किया गया है। अब तक ट्रैक्टर के टायर पर 18% जीएसटी लगता था, तो वहीं अब इसे 5% कर दिया गया है। ऐसे में किसानों को अब ट्रैक्टर कम दाम पर मिलेगा।
सिंचाई मशीन पर कम हुआ GST
सिंचाई की मशीन पर अब तक 12% जीएसटी था, लेकिन अब इसे घटाकर 5% कर दिया गया है। अगर आप बायो कीटनाशक, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर लेते हैं तो अब आपको पहले की तरह 12% जीएसटी नहीं देना होगा, क्योंकि इस पर भी जीएसटी को घटाकर 5% किया गया है।
यही नहीं कृषि मशीनरी किसानों के लिए खेती से जुड़े कामों क लिए बहुत जरूरी मानी जाती है। इसलिए इस कृषि मशीनरी पर लगने वाले जीएसटी को भी कम किया गया है। पहले इस पर 12% जीएसटी लगता था, लेकिन अब इसको कम करके 5% किया गया है।
इन चीजों पर भी कम हुआ GST
वानिकी-बागवानी मशीन, हार्वेस्टिंग और थ्रैशिंग मशीन , कंपोस्टिंग मशीन यानी खाद बनाने की मशीन पर भी जीएसटी को कम किया गया है। इन चीजों पर अब तक लगने वाले 12% जीएसटी को कम करके 5% कर दिया गया है। इसी तरह 12 निर्दिष्ट जैव-कीटनाशकों और प्राकृतिक मेन्थॉल पर अब तक लगने वाले 12% जीएसटी को भी घटाकर 5% किया गया है। इससे इनके दाम कम होंगे।