Gold Silver Rates Today: सोने और चांदी की कीमतों में क्या हुआ है बदलाव, देखें आज 24k, 22k, 18k सोने के दाम
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 April 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.08% चढ़कर यानी 119 रुपये तेजी के साथ 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
पिछले दिन यह 1,49,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार सुबह तक 1,48,899 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| मुंबई | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| कोलकाता | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| चेन्नई | ₹152620 | ₹139900 | ₹116700 |
| पटना | ₹150710 | ₹138150 | ₹113040 |
| लखनऊ | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| मेरठ | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| अयोध्या | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| कानपुर | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| गाजियाबाद | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| नोएडा | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| गुरुग्राम | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| चंडीगढ़ | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| जयपुर | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| लुधियाना | ₹150810 | ₹138250 | ₹113140 |
| गुवाहाटी | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| इंदौर | ₹150710 | ₹138150 | ₹113040 |
| अहमदाबाद | ₹150710 | ₹138150 | ₹113040 |
| सूरत | ₹150710 | ₹138150 | ₹113040 |
| पुणे | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| नागपुर | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| नासिक | ₹150690 | ₹138130 | ₹113020 |
| बैंगलोर | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| वडोदरा | ₹150710 | ₹138150 | ₹113040 |
| भुवनेश्वर | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| कटक | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| केरल | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| रायपुर | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
| हैदराबाद | ₹150660 | ₹138100 | ₹112990 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,300 रुपये, या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।