Gold Silver Rates: सोने चांदी के रेटों में फिर बड़ी बढ़त, रिकॉर्ड रेटों पर फिर पहुंचा सोना, देखें हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में भाव
Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 9 December 2025 : सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरती भी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 128257 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,79,088 रुपये प्रति किलो हो गई।
उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक स्थानीय दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें गिरकर 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। जबकि चांदी की कीमतें बढ़कर 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव 1,30,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी का वायदा भाव गिरकर 1,82,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शााम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 128257 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 23 कैरेट | 127743 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 22 कैरेट | 117483 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 18 कैरेट | 96193 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 14 कैरेट | 75030 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| चांदी 999 | 179088 रुपये प्रति किलोग्राम |
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| मुंबई | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
| कोलकाता | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
| चेन्नई | ₹13,1340 | ₹12,0390 | ₹10,0390 |
| पटना | ₹13,0480 | ₹11,9610 | ₹9,7880 |
| लखनऊ | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| गाजियाबाद | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| नोएडा | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| गुडगांव | ₹13,0580 | ₹11,971 | ₹9,7980 |
| जयपुर | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| अहमदाबाद | ₹13,0480 | ₹11,9610 | ₹9,7880 |
| पुणे | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
| लुधियाना | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| गुवाहाटी | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
| इंदौर | ₹13,0480 | ₹11,9610 | ₹9,7880 |
| कानपुर | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| सूरत | ₹13,0480 | ₹11,9610 | ₹9,7880 |
| चंडीगढ़ | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| बैंगलोर | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
| अयोध्या | ₹13,0580 | ₹11,9710 | ₹9,7980 |
| भुवनेश्वर | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
| केरल | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
| रायपुर | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
| हैदराबाद | ₹13,0430 | ₹11,9560 | ₹9,7830 |
सोने का वायदा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी, 2026 माह में आपूर्ति वाले सोना अनुबंध का भाव 176 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,30,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,134 लॉट का कारोबार हुआ। पिछले हफ़्ते, सोने का भाव 958 रुपये या 0.74 प्रतिशत बढ़ा।
चांदी का वायदा भाव
हालांकि, चांदी का वायदा भाव 808 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 1,82,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जिसमें 14,281 लॉट के सौदे हुए। शुक्रवार को, चांदी की कीमत 7,096 रुपये यानी 3.98 प्रतिशत बढ़कर 1,85,234 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी। हालांकि एमसीएक्स में यह 1,83,408 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।पिछले हफ़्ते चांदी की कीमतों में 8,427 रुपये यानी 4.81 प्रतिशत की तेजी रही थी।