{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, चांदी चमकी, देखें आज के सोने चांदी के ताजा भाव

 

Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध को लेकर फैली अनिश्चितता के दौरान गोल्ड की चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है तो चांदी की गिरावट थमी और यह लगातार दूसरे दिन चमकी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। इस गिरावट को मिलाकर तीन दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹3070 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2810 सस्ते हुए हैं।

 

इससे पहले एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में 10 ग्राम का 24 कैरट गोल्ड ₹12,110 और 22 कैरट गोल्ड ₹11,100 सस्ता हुआ। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की गिरावट के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 ऊपर चढ़ी है।

 

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
मुंबई ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
कोलकाता ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
चेन्नई ₹1,44,550 ₹1,32,490 ₹1,10,490
बेंगलुरु ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
हैदराबाद ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
लखनऊ ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
पटना ₹1,42,950 ₹1,31,040 ₹1,07,230
जयपुर ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
अहमदाबाद ₹1,42,950 ₹1,31,040 ₹1,07,230

चांदी के भाव

चांदी की बात करें तो एक दिन की गिरावट के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5,100 ऊपर चढ़े हैं। इससे पहले 23 मार्च को एक किलो चांदी ₹15 हजार सस्ती हुई थी और इससे भी पहले एक दिन भाव स्थिर थे और उससे पहले लगातार चार दिनों में एक किलो चांदी ₹30,000 सस्ती हुई थी। आज की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं और ₹2,35,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।