{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold Silver Rate Today: सोने चांदी के रेटों में आज फिर बड़ी गिरावट, आज सोना चांदी हुआ सस्ता, देखें सोमवार के ताजा भाव

 

  Gold Silver Rate Today: सोने चांदी के रेटों में आज फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार को सोना और चांदी तेजी के साथ गिरावट के साथ खुला है। शनिवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

2 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 160720 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 160570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 320 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस है। कमजोर वैश्विक रुझान, डॉलर में उछाल और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना फिसला।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 160720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 160570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 160570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 147340 160720
मुंबई 147190 160570
अहमदाबाद 147240 160620
चेन्नई 147190 160570
कोलकाता 147190 160570
हैदराबाद 147190 160570
जयपुर 147340 160720
भोपाल 147240 160620
लखनऊ 147340 160720
चंडीगढ़ 147340 160720

चांदी की कीमत

चांदी में गिरावट का दौर जारी है। 2 फरवरी की सुबह कीमत लुढ़ककर 349900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में भाव 15000 रुपये मजबूत हुआ है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।