Gold Silver Rate Today: सोना 13700 तो चांदी 30000 रुपये सस्ती, जानें क्यों घट रहे हैं सोने चांदी के भाव ?
Gold Silver Rate Today 24 March 2026: सोने-चांदी के बाजार में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 24 मार्च को कीमतों में तेज गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया। एक तरफ जहां सोना हजारों रुपये सस्ता हुआ, वहीं चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार के दबाव और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का सीधा असर अब भारत के सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है।
देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर जबरदस्त गिरावट आई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 13690 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 12550 रुपये नीचे आया है। आज 22 मार्च को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 146120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 145970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
गिरावट के पीछे बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। एनालिस्ट्स का यह भी मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 133800 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 145970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 145970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 133800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट है। भाव 30000 रुपये नीचे आया है। 22 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 245000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर, 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.18 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।