{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस 

 
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 1,700 रुपये की तेजी के साथ 1,53,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी में और भी बड़ी तेजी देखने को मिली। चांदी 6,100 रुपये से ज्यादा उछलकर 2,37,613 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछली गिरावट के दौरान निवेशकों ने नकदी जुटाने के लिए बिकवाली की थी, लेकिन अब बाजार स्थिर होते ही दोबारा खरीदारी शुरू हो गई है।

आज का रेट: 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड

सोने की शुद्धता के आधार पर कीमतों में अंतर देखा जाता है।

24 कैरेट गोल्ड (शुद्ध सोना)- वायदा बाजार के अनुसार लगभग 1,53,199 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड- 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड- 1,15,650 रुपये प्रति 10 ग्राम
ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 22 और 18 कैरेट के भाव अहम होते हैं, जबकि निवेशक 24 कैरेट या गोल्ड ETF/वायदा को प्राथमिकता देते हैं।

ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख रहा। अमेरिका में अप्रैल डिलीवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर्स 4,944 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गए। स्पॉट सिल्वर में भी 2% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। इससे पहले चांदी में करीब 11% की बड़ी गिरावट आई थी, जिसके बाद शॉर्ट कवरिंग के चलते तेजी लौटी।