{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold Rate Today: सोने के रेटों में आई बड़ी गिरावट, अचानक हजारों में टूटा सोना, देखें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के रेट

 

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 December 2025 : सोने की कीमतें लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 1,31,777 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 4 दिन की रिकॉर्ड तेजी मंगलवार को थम गई और सोने की कीमत 1700 रुपये लुढ़क कर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स)पर सोने का वायदा भाव गिरकर 1,33,789 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना गिरकर 4,277.42 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धता सुबह के रेट दोपहर के रेट शाम के रेट
सोना 24 कैरेट 131777 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 131249 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 120708 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 98833 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 77090 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरट सोना (₹) 22 कैरट सोना (₹) 18 कैरट सोना (₹)
दिल्ली 13,4010 12,2850 10,0540
मुंबई 13,3860 12,2700 10,0390
कोलकाता 13,3860 12,2700 10,0390
चेन्नई 13,4730 12,3500 10,3000
लखनऊ 13,4010 12,2850 10,0540
मेरठ 13,4010 12,2850 10,0540
गुड़गांव 13,4010 12,2850 10,0540
गाजियाबाद 13,4010 12,2850 10,0540
नोएडा 13,4010 12,2850 10,0540
पटना 13,3910 12,2750 10,0440
जयपुर 13,4010 12,2850 10,0540
अहमदाबाद 13,3910 12,2750 10,0440
पुणे 13,3860 12,2700 10,0390
लुधियाना 13,4010 12,2850 10,0540
गुवाहाटी 13,3860 12,2700 10,0390
इंदौर 13,3910 12,2750 10,0440
कानपुर 13,4010 12,2850 10,0540
सूरत 13,3910 12,2750 10,0440
नागपुर 13,3860 12,2700 10,0390
चंडीगढ़ 13,4010 12,2850 10,0540
बैंगलोर 13,3860 12,2700 10,0390
अयोध्या 13,4010 12,2850 10,0540
भुवनेश्वर 13,3860 12,2700 10,0390
केरल 13,3860 12,2700 10,0390
रायपुर 13,3860 12,2700 10,0390
हैदराबाद 13,3860 12,2700 10,0390

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 4 दिन की रिकॉर्ड तेजी मंगलवार को थम गयी और सोने की कीमत 1,700 रुपये लुढ़ककर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,000 रुपये बढ़कर 1,37,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले चार दिनों में मूल्यवान धातु के दाम 6,000 रुपये बढ़े थे और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना में पांच दिन की तेजी का सिलसिला थम गया और 27.80 डॉलर या 0.65 प्रतिशत गिरकर 4,277.42 डॉलर प्रति औंस रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना वायदा 341 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 1,33,789 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, फरवरी डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 37.8 अमेरिकी डॉलर या 0.87 प्रतिशत गिरकर 4,297.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर था।