Gold Price Today In India: सोना चांदी आज फिर हुआ महंगा, कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 December 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख तेजी का ही है। आज क्रिसमस का त्योहार है, तो आइए जानते हैं सोना क्या भाव चल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,627 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर रिकॉर्ड 1,38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़कर 4,525.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोना आज 1,39,090 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट: 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: 136080 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 125150 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 102470 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: 79927 रुपये प्रति 10 ग्राम
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर के नाम | 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| मुंबई | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
| कोलकाता | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
| चेन्नई | ₹139650 | ₹128010 | ₹106760 |
| पटना | ₹138990 | ₹127410 | ₹104260 |
| लखनऊ | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| मेरठ | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| कानपुर | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| अयोध्या | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| गाजियाबाद | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| नोएडा | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| गुड़गांव | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| जयपुर | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| अहमदाबाद | ₹138990 | ₹127410 | ₹104260 |
| पुणे | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
| लुधियाना | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| गुवाहाटी | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
| इंदौर | ₹138990 | ₹127410 | ₹104260 |
| चंडीगढ़ | ₹139090 | ₹127510 | ₹104360 |
| बैंगलोर | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
| भुवनेश्वर | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
| केरल | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
| रायपुर | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
| हैदराबाद | ₹138940 | ₹127360 | ₹104210 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से थोड़ी कम हुई और यह मंगलवार के 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 50 रुपये घटकर 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर आ गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना पहली बार 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया। यह 41.18 डॉलर या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 4,525.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले चार सत्रों में, यह 19 दिसंबर, 2025 के 4,339.50 डॉलर की बंद कीमत से 186.46 डॉलर या 4.3 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल अबतक, यह धातु 31 दिसंबर, 2024 के 2,605.77 डॉलर प्रति औंस से 1,920.19 डॉलर या 73.7 प्रतिशत बढ़ी है।