{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Gold and Silver Rate Today: सोने और चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें आज के ताजा रेट

 
Gold and Silver Rate Today: भारत में लगातार सोने और चाँदी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,380 रुपए का इजाफा हुआ है। जिसके चलते सोना बढ़कर 1,12,155 पर पहुंच गया है। इससे पहले 24 कैरेट सोने की क़ीमत 1,09,775 रुपए थी।  वहीं चांदी भी 4,869 रुपए बढ़कर 1,32,869 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले चाँदी की कीमत 1,28,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 

इस साल सोना 36 हजार रुपये महंगा हुआ सोना 

खबरों की मानें, तो इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 36 हजार रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए थी, जो अब 1,12,155 रुपए हो गई है।

सोने का आज का भाव

  • सोना - 24 कैरेट-  112155 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 
  • सोना -23 कैरेट- 111706 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 
  • सोना-22 कैरेट- 102734 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 
  • सोना-18 कैरेट- 84116 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 
  • सोना - 14 कैरेट- 65611 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • वहीं चाँदी- 132869 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।