{"vars":{"id": "128336:4984"}}

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित

 

हिसार, 10 अप्रैल। विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर ज्योतिपुरा मोहल्ला स्थित ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का थीम स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार के साथ रखा गया था। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ धर्मपाल पूनिया तथा हरियाणा होम्योपैथिक काउंसिल के सदस्य डॉ नवनीत बिदानी ने विशेष रूप से शिरकत की।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में 342 मरीजों की जांच की गई। शिविर के दौरान नगर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सी डी मित्तल, डॉ सुरेंद्र बिश्नोई, डॉ भारत भूषण बागा व अन्य होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मरीज के जांच परामर्श किए गए।

शिविर में निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर बीके रमेश दीदी, अनीता दीदी वंदना दीदी ने चिकित्सा शिविर को संबोधित किया। बीके अंतिमा दीदी ने ध्यान के माध्यम से मरीजों को एकाग्रचित होने का अभ्यास करवाया। योग विशेषज्ञों ने भी उपस्थित जनों को योगाभ्यास करवाया गया।