{"vars":{"id": "128336:4984"}}

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आज निकाली जाएगी पदयात्रा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल होंगी मुख्यातिथि

 
सिरसा, 15 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा 16 अप्रैल वीरवार को प्रात: 6:00 बजे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम से भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बाबा भुमण शाह चौक, बरनाला रोड से होते हुए नेशनल कॉलेज सिरसा में सम्पन्न होगी। इस पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।


अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को पूर्ण रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन के लिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी ताकि वे और मजबूती से आगे बढते हुए देश के सशक्त निर्माण में भागीदार बनें। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।