गेंहू की खरीद के दौरान किसानों को न आए किसी भी प्रकार की परेशानी - श्री कृष्ण लाल पंवार
विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार वीरवार को जिला सोनीपत के गोहाना मंडी का औचक निरीक्षण करने उपरांत बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेंहू की गुणवत्ता, नमी की जांच, बायोमेट्रिक पंजीकरण प्रणाली तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गेंहू की खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से गेंहू के उठान, भंडारण तथा बारदाने (बोरी) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी रोकने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई है। यह प्रणाली किसानों के हितों की रक्षा करने और उन्हें सुरक्षित व पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि फसल की बिक्री में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रथम दायित्व किसानों के हितों की रक्षा करना है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं खरीद एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को