जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं डॉ. कमल गुप्ता
हिसार, 11 मई। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनके समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ.आशा खेदड विशेष रूप से उपस्थित रही।इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।
रायपुर रोड स्थित विशाल नगर से आए दर्जनों कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र मेंलगे एक टेलीफोन टावर को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लंबेसमय से यह टावर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है तथाइसके विकिरण से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहताहै। कॉलोनीवासियों ने यह भी बताया कि टावर लगने के बाद क्षेत्र मेंपक्षियों की संख्या में भारी कमीआई है, जिससे पर्यावरण संतुलन भीप्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि रिहायशी क्षेत्रों में नए टावरलगाने की अनुमति न दी जाए।इस पर डॉ. कमल गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत करमामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलोनीवासियों की समस्याओं को समझने औरउचित समाधान निकालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी नागरिक की समस्या की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर की विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने परअपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्रनहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, सनातन परंपरा और राष्ट्रीयस्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथकापुनर्निर्माण भारतीय संस्कृति की अटूट आस्था, संघर्षशीलता और आत्मगौरवका जीवंत उदाहरण हैं। इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्दर गुप्ता,लोकेश असीजा, दीपक अग्रवाल, रविंदर रोकी, कृष्ण बिश्नोई, सुनीलवर्मा,मनोज बुडाकिया, अनुज जैन, सुरेंदर सिंह सैनी, अनिल गोदारा, सुरेंदरसिंह सैनी, धर्म सिंह खटकड़, जय भगवान आदि उपस्थित रहें.