नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन का रहेगा वांछित सहयोग- उपायुक्त सचिन गुप्ता
Apr 13, 2026, 23:52 IST
रोहतक, 13 अपै्रल: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रोहतक में आयोजित किए जाने वाले नारी शक्ति वंदन सम्मेलन तथा नारी शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा वांछित सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन 15 अप्रैल को रोहतक के मातूराम सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन 16 अप्रैल को होगा। यह पद यात्रा स्थानीय अंबेडकर चौक से शुरू होकर स्थानीय छोटूराम स्टेडियम में समाप्त होगी। उपायुक्त ने इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत की लैंगिक समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम है। यह सिर्फ महिलाओं के लिए अवसरों के द्वार नहीं खोलता, बल्कि सत्ता के केंद्र को अधिक समावेशी बनाता है। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व अपने साथ जमीनी अनुभव और दृष्टिकोण लेकर आता है, चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा या आर्थिक सशक्तिकरण का विषय हो। उनकी बढ़ती भागीदारी न केवल नीतियों को प्रभावित करेगी, बल्कि देशभर की लाखों बेटियों को आगे बढऩे और नेतृत्व करने की प्रेरणा भी देगी। सचिन गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो भारत और अधिक मजबूत, न्यायसंगत और प्रतिनिधिक बनता है।
बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, भाजपा की प्रदेश सचिव रेणू डाबला व डॉ. अंकुश बिड्डïू के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, महम के एसडीएम विपिन शर्मा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, डीएसपी गुलाब सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, उप सिविल सर्जन डॉ. डिंपल तथा उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी पद्म भूषण आर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।