{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Delhi To Karnal Namo Bharat: दिल्ली, पानीपत और करनाल नमो भारत कॉरिडोर में हुआ बड़ा बदलाव, अब बनेंगे इतने स्टेशन 

 
Delhi To Karnal Namo Bharat: दिल्ली, पानीपत और करनाल नमो भारत कॉरिडोर को जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस कॉरिडोर की संशोधित DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पास पहुंच गई है। 


खबरों की मानें, तो दिसंबर 2020 की डीपीआर के हिसाब से  यह कॉरिडोर 17 स्टेशनों के साथ 103.02 किलोमीटर तय था। अब प्रोजेक्ट का विस्तार किया गया है और 21 स्टेशनों बनाने का फैसला लिया गया है। जिसके चलते यह प्रोजेक्ट 136.30 किमी तक पहुंच गया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 33,051.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसमें हरियाणा का हिस्सा करीब 7,472.11 करोड़ रुपए होगा। वहीं इस कॉरिडोर के 6 स्टेशन दिल्ली और 15 स्टेशन हरियाणा में होंगे। 

हरियाणा में यहां बनेंगे इतने स्टेशन 

खबरों की मानें, तो हरियाणा में सोनीपत जिले में 6, पानीपत जिले में 5, करनाल में 4 स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं रैपिड ट्रेन के जरिए दिल्ली के सराये काले खां से करनाल बस स्टैंड तक सिर्फ 90 मिनट में पहुंच सकेंगे। अभी कार या ट्रेन से करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है।