Delhi Mtero: दिल्ली-NCR वालों के लिए खुशखबरी, इन रूटों पर दौड़ेगी मेट्रो
Delhi Mtero: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अच्छी खबर है। पीएम मोदी ने कल नए कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन को हरी झंडी दिखाकर बड़ी सौगात दी है। इन रूटों पर मेट्रो संचालन का हजारों यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
PM मोदी ने मजलिस पार्क- मौजपुर बदरपुर और दीपाली चौक- मजलिस पार्क कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन को हरी झंडी दिखाई है। DMRC ने बताया कि इन कॉरिडोर पर मेट्रो चलने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा। अब घंटों का सफर कुछ ही मिनटों में तय हो जाएगा।
DMRC ने बताया कि इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो संचालित होने से बुराड़ी, जगतपुर- वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क समेत कई क्षेत्रों को फायदा होगा।
मजलिस पार्क- मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर
लंबाई: 12.318 किमीयात्रा और परिवहन
स्टेशन: मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर- सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर.
इन दोनों कारिडोर के शुरू होने से नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से बाहरी दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है।