डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
झज्जर, 09 अप्रैल। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र उचित निपटारा सुनिश्चित करें। चूंकि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण का बेहतरीन प्लेटफार्म है।
डीसी गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे।इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में चल रहे शिविरों का निरीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की।उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर मामले का समाधान तय समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसीपी दीप्ति गर्ग भी विशेष रूप से मौजूद थी।
डीसी ने जनसमस्याओं पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शिविर में आने वाली हर शिकायत का एक छत के नीचे तुरंत निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें। अधिकारी नागरिक को शिकायत निपटारे के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें, ताकि शिकायत का स्थायी समाधान हो सके। समाधान शिविर में कुल 7 समस्याएं दर्ज की गई हैं।
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम विशाल कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनी।
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीएफओ साहिति रेड्डी, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सज्जन गुर्जर व चुन्नीलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।