दिल्ली से मेरठ आना-जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगी नमो भारत और मेट्रो, जानें कितना होगा किराया?
दिल्ली से मेरठ जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एक लंबे इंतजार के बाद नमो भारत और मेरठ मेट्रो जल्द ही शुरू होने जा रही है। इससे दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर का सफर सिर्फ 55 मिनट में तय किया जा सकेंगे। वहीं दिल्ली से मेरठ साउथ जाने में केवल 30 मिनट में पहुंच सकेंगे। इससे लोगों को घंटों का सफर मिनटों में सिमट कर रह जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत की सर्विस हर 10 मिनट बाद की होगी। जबकि मेरठ मेट्रो हर 7 मिनट में चलेगी। इससे लोगों को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा और वो आधे घंटे में ही दल्ली पहुंच जाएंगे। अभी ट्रायल का काम थोड़ा बाकी है, यह पूरा होने के बाद दिल्ली से डायरेक्ट मेरठ के लिए नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को कनेक्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक साथ दौड़नी शुरू हो जाएगी।
ये रहेगा टाइमिंग
नमो भारत (दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस): सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक चलेगी। वहीं रविवार को नमो भारत ट्रेन की सर्विस सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी, जो रात 10:00 बजे तक जाएगी।
मेरठ मेट्रो के लिए नहीं लेना पड़ेगा अलग से टिकट
वहीं पहली ट्रेन मेरठ साउथ से सुबह 6:00 बजे रवाना होगी और जबकि, आखिरी ट्रेन मोदीनगर साउथ से रात 10:48 बजे चलेगी। हर 5-15 मिनट में ट्रेनें आती-जाती रहेंगी। इस पूरी यात्रा में करीब 55 मिनट लगते हैं। यात्री एक ही टिकट से पूरी यात्रा कर सकते हैं। नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है।
कितना होगा किराया
दोनों सेवाओं के किराए की जानकारी जल्द ही आधिकारिक तौर पर जल्द ही जारी कर दी जाएगी।