CMHO मैडम 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Naya Haryana : मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। एमपी के राजगढ़ जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ। शोभा पटेल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, अब उन पर भ्रष्टाचार की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां CMHO डॉ. शोभा पटेल को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उनके घर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई ट्रैप के तहत की गई, जिसमें आरोपी को पैसे लेते ही पकड़ लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ। शोभा पटेल पर पहले से ही भ्रष्टाचार के कई आरोप लग रहे थे और उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि वे शासकीय काम को करने के बदले पैसे की मांग करती थीं। इस मामले में एक निजी लैब संचालक से काम के बदले 50 हजार रुपए की मांग की गई, जिसमें से 30 हजार रुपए उन्हें पहले ही दिए जा चुके थे। बाकी 20 हजार रुपए लेते समय लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। Shobha patel
खुलासे होने की उम्मीद
जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। Shobha patel
गंभीर आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, CMHO शोभा पटेल पर पिछले दिनों राजगढ़ के विधायक अमर सिंह यादव ने एक लोकार्पण कार्यक्रम में ना बुलाए जाने के बाद गंभीर आरोप लगाए थे। तब उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व और CM मोहन यादव से भी की थी। बाद में विधायक ने कहा था कि जब तक CMHO और दूसरे अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब वह किसी भी शासकीय कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।