{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Bribe Case Arrest: 15,000 की रिश्वत लेते राजस्व अधिकारी गिरफ्तार, एक लाख खाते में डलवा चुका था पैसा

 
Bribe Case Arrest: महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ. राजेश सहाय के मार्गदर्शन में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद भीकनगांव (जिला खरगोन) के सहायक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया।

आवेदक सिराज पठान,35 वर्ष निवासी भीकनगांव, जिला खरगोन की शिकायत पर मयंक जैन 34 वर्ष, सहायक राजस्व निरीक्षक कार्यालय नगर परिषद भीकनगांव, जिला खरगोन को 15 हजार रुपए लेने के आरोप में ट्रेप किया गया।

इंदौर लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक की पत्नी को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास (कुटीर) स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त के रूप में 1,00,000 रुपये पहले ही खाते में आ चुके थे। दूसरी किस्त (1,00,000 रुपये) जारी करने के एवज में आरोपी राजस्व निरीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत एवं कार्रवाई

आवेदक द्वारा इस संबंध में लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश सहाय को शिकायत की गई। शिकायत के सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर 17 अप्रैल 2026 को ट्रैप दल का गठन किया गया।कार्रवाई के दौरान आरोपी को आवेदक से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा,आरक्षक विजय कुमार,आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट,आरक्षक चेतन सिंह परिहार,आरक्षक कृष्णा अहिरवार,आरक्षक प्रभात मोरे शामिल रहे।