{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Breaking : भीषण सड़क हादसा! अयोध्या गए श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 4 की मौत

 

Breaking : उत्तर प्रदेश से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अयोध्या दर्शन के लिए गए श्रद्धालु UP में सड़क हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वहीं घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। 

बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई 

जानकारी के अनुसार जौनपुर में 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सभी श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के शव को लाने का प्रयास शुरू हो गया है। 

वहीं कांकेर जिला प्रशासन भी घायलों के बेहतर उपचार के लिए तैयार है। फिलहाल जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर घटना को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन के संपर्क में है।