{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana CET को लेकर बड़ा अपडेट, कब खुलेगा करेक्शन पोर्टल? यहां जानें 

 
Haryana : हरियाणा CET परीक्षा 2025 को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अभी तक करेक्शन पोर्टल नहीं खोला गया है। जिसके चलते रिजल्ट भी अटका हुआ है। CM नायब सैनी ने मानसून सत्र के दौरान 25 अगस्त को घोषणा की थी कि करेक्शन पोर्टल दो दिन के अंदर खोला जाएगा। लेकिन अब तक करेक्शन पोर्टल नहीं खुला है।

आपको बता दें कि HSSC ने चार सत्रों में 26 और 27 जुलाई को CET का आयोजन किया था। परीक्षा में कुल 12,46,497 परीक्षार्थी शामिल हुए  थे। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान CM नायब सैनी ने कहा था कि एक-दो दिन के अंदर  करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा को भी 15 दिन बीतने को हैं लेकिन पोर्टल नहीं खोला गया। 

सोनीपत के मनोज का कहना है कि आयोग ने 2019 से 2024 के बीच क्लर्क, हरियाणा पुलिस व अन्य कई परीक्षाएं आयोजित कराई लेकिन सभी परिणाम में कोर्ट के आदेश पर संशोधन जरूर हुआ।