{"vars":{"id": "128336:4984"}}

एंटी नारकोटिक्स सेल के हेड काॅन्स्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, CBI को ऑफिस से मिला 49 लाख कैश

 


 

राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अजय के रूप में हुई है।

सीबीआई के अनुसार, हेड कांस्टेबल अजय पर आरोप है कि उसने एक महिला को झूठे केस में न फंसाने के बदले 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांगी थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीबीआई से की, जिसके बाद एजेंसी ने योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया।

ऑफिस से ही मिला 49 लाख नकद

जाल बिछाकर की गई कार्रवाई के दौरान सीबीआई टीम ने आरोपित को 2 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद जब उसके कार्यालय परिसर की तलाशी ली गई, तो वहां से 48.87 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।