{"vars":{"id": "128336:4984"}}

अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को कालिदास धाम में मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

 

सांपला। सांपला के प्रसिद्व धाम बाबा कालिदास आश्रम में आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।  भगवान परशुराम सर्वसमाज की ओर से होने वाले इस आयोजन को लेकर लोगों में  उत्साह है। इस बारे में जानकारी देते हुए सर्व समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कालिदास धाम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें देश भर से धर्म प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।


इसी कड़ी में आज बाबा कालिदास जी ने आयोजन  के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों में जाकर महिला सत्संग मंडलियों को "धर्म रक्षक सम्मान" कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करेगा तथा 36 बिरादरी व सर्व समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान चलाएगा।


कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र कुलताना ने बताया कि इस आयोजन में कई प्रदेशों से भगवान परशुराम की विचारधारा से जुड़े नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जिससे कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से राजनेता, संत, व्यापारी व संत समाज के लोग भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।


इस अवसर पर भगवान परशुराम सर्व समाज सेवा दल की कोर कमेटी की बैठक कालीदास आश्रम में जितेंद्र कुलताना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी समाजों को जोडऩे पर जोर दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला उपायुक्त से मुलाकात कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।


बैठक में 17 ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष हेमचंद्र, 6 गामा अध्यक्ष शिव कुमार, चौगामा प्रधान परदीप, खरावड़ चौगामा सांपला प्रधान रामफल, अशोक भैसरू कलां, अजीत राठी, अमित भापड़ौदा, प्रेम जांगड़ा, अशोक रोहिला, जिले सिंह सांपला, आज़ाद नयाबांस, राजीव रोहित इस्माइला, बालकिशन, हेमंत गढ़ी सांपला, सुभाष लकडिय़ा, डॉ. मुकेश दत्त दिमाना, महेश दतौड़, बलवान छाछी, डॉ. अमित, नरेंद्र शर्मा छारा, विजय हसनगढ़, बेदपाल रोहद, सतीश, हेमंत रोहद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।