{"vars":{"id": "128336:4984"}}

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

 

सिरसा, 16 अप्रैल। सिरसा के लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियेां को जल्द समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जनशिकायतों के निवारण का बेहतरीन माध्यम है, यहां पर एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुड़ी आमजन की समस्याओं का निवारण किया जाता है। नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।


एडीसी अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि कोई भी समस्या हो, उसे समाधान शिविर में रखें और उसका समाधान करवाएं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी नागरिकों की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।