{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Accident News : भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

 
Accident News : उत्तर प्रदेश के देवरिया के भटनी-नूनखार मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां स्थित गन्ना विकास समिति के सामने बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूली बस भटनी से नूनखार की ओर बच्चों को लेने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

इलाज के दौरान दोनों ने तोडा दम 

मिली जानकरी के अनुसार हादसे में खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के रहने वाले रफुल्लाह पुत्र रजूल्ला और अभिषेक यादव पुत्र साधु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के अस्पताल भिजवाया। जहां पर उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद दोंनों परिवार के स्वजन शोकाकुल है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।