{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहा आपका दिन, ये रहा 16 सितंबर का राशिफल 

 
Aaj Ka Rashifal: आज दिन मंगलवार है और तारीख 16 सितंबर है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि 

आज आपके जटिल काम सहज ही पूरे होंगे। आत्मविश्वास के साथ काम में जुट जाएं। इससे आपकी राह आसान होगी। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर भी आप गंवा देंगे। नई योजनाओं की शुरुआत आपके लिए लाभदायी रहेगी। आज धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

वृषभ राशि 

आज उलझे हुए मामले सुलझने के आसार हैं। अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि 

आज आपका मन पारिवारिक और धार्मिक कार्यों में रमेगा। न चाहते हुए भी आपको आज दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है। वहीं दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क राशि 

आज आप परिवार की जरूरतों पर जमकर खर्च करेंगे। व्यापारिक कारणों से यात्रा की संभावना है। आयात-निर्यात के कारोबार में आज भारी लाभ हो सकता है। आज आप जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के कारोबार में विस्तार की संभावना है। राजनीति और व्यापार में प्रतिस्पर्धा के चलते थोड़ी परेशानी हो सकती है। पुराने झगड़े सुलझने से आज आपको  मिलेगी। आज संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक आज ले-देकर काम करवाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है। गुस्से में कही बातों से आपकी सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं। दांपत्य संबंधों में आज मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि 

तुला राशि के जातक आज व्यर्थ के प्रपंच से दूर रहें। प्रतियोगी परीक्षा के परिणामों को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपका रूखा हुआ व्यवहार आपके मित्रों को अखर सकता है। धार्मिक यात्रा सुखद रहेगी। वहीं आज राजकीय मामले सुलझेंगे।

वृश्चिक राशि 

आज प्रॉपर्टी पर भारी खर्च की संभावना बनेगी। मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी। विवादास्पद मामले पारिवारिक कलह का कारण बन सकते हैं। राजकीय कार्यों में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

धनु राशि 

आज मित्रों से कहासुनी आपके मन को दुखी कर सकती है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। आज जीवनसाथी की सलाह से चलें लाभ होगा। आज पारिवारिक यात्रा लाभदायी हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें।वरना बाद में पछताना रहेगा। 

मकर राशि 

आज विरोधियों के कारण काम में मुश्किल हो सकती है। आज जल्दबाजी में किए निवेश से जमा पूंजी अटक सकती है। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। प्रणय संबंध आज मजबूत होने की संभावना है। 

कुंभ राशि 

आज स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। पुराने संबंध भाग्योदय में सहायक रहेंगे। कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायी रहेगी। वैचारिक गतिरोध आज दूर हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक संकट दूर होगा। 

मीन राशि 

आज मन की उलझनें मित्रों के सहयोग से दूर होंगी। वहीं आज खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। अपनों की खुशी के लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। आय में बढ़ोतरी के अवसर आज आपको मिल सकते हैं।