1.5 लाख का चालान 5 हजार का स्कूटर! डाक्यूमेंट्स देख ट्रैफिक पुलिस के उड़े गए होश, जानें मामला
जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा
दरअसल, एग्जीबिशन रोड चौराहे पर रेड सिग्नल पर खड़े इस स्कूटर के नंबर से जब रिकॉर्ड चेक किया गया तो अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच से पता चला कि गाड़ी 2012 मॉडल की थी और उसके ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स बहुत पहले ही एक्सपायर हो चुके थे। परिवहन विभाग के वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 2021 से फेल है, जबकि इंश्योरेंस 2013 से अपडेट नहीं कराया गया। इसके बावजूद वाहन सालों से सड़कों पर दौड़ रहा था। नियमों के उल्लंघन की वजह से कई चालान हुए। जब तक कुल बकाया चालान की रकम ₹1.43 लाख नहीं हो गई, तब जाकर यह मामला अधिकारियों की नजर में आया।
नंबर प्लेट भी तय मानक वाला नहीं
ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी के सभी डॉक्यूमेंट्स, जिसमें इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी शामिल हैं, जो एक्सपायर हो चुके थे। नंबर प्लेट भी पुरानी थी और उसे हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में नहीं बदला गया था। साथ ही वाहन चालक यातायात संचालन में बाधा डालते हुए नियमों की अनदेखी कर रहा था। इसलिए, स्कूटर को ज़ब्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट को भेज दिया गया।
स्कूटी की कीमत ₹5000 से भी कम
आपको बता दें कि लगभग 14 साल पुरानी इस स्कूटी की मौजूदा बाजार कीमत ₹5000 से भी कम आंकी जा रही है। सेकंड-हैंड मार्केट में भी ऐसे वाहन के खरीदार मिलना मुश्किल होता है। जानकारी के मुताबिक 2027 में इसका फिटनेस भी समाप्त हो जाएगा, यानी कानूनी रूप से इसकी सड़कों पर मौजूदगी और सीमित समय की ही रह जाएगी।