{"vars":{"id": "128336:4984"}}

8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों की हुई मौज! भत्तों में की 25% की भारी बढ़ोतरी

 
8th Pay Commission को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं। केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे के रनिंग स्टाफ को राम नवमी का बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेल मंत्रालय ने 'किलोमीटरेज अलाउंस' और 'अलाउंस इन ल्यू ऑफ किलोमीटरेज' (ALK) की दरों में 25% तक की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

जानें किसे मिलेगा इस फैसले का लाभ?

इस संशोधन का सीधा फायदा ट्रेन चलाने वाले रनिंग स्टाफ को मिलेगा, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • लोको पायलट (ड्राइवर)
  • असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
  • ट्रेन मैनेजर्स (गार्ड)
  • पार्टी सूत्रों और रेलवे बोर्ड के अनुसार, इस फैसले से लगभग 2 लाख कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में इजाफा होगा।

प्रमुख बदलाव और फायदे

रेलवे बोर्ड द्वारा 20 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, ये बदलाव 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी माने जाएंगे। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का बढ़ा हुआ पैसा एरियर के रूप में मिलेगा।

क्यों बढ़े ये भत्ते?

रेलवे सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार, जब महंगाई भत्ता (DA) 50% के आंकड़े को पार कर जाता है, तो कुछ खास भत्तों को संशोधित करने का नियम है। AIRF और NFIR जैसे बड़े रेल संगठनों की लंबी मांग के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।