{"vars":{"id": "128336:4984"}}

India Post GDS पदों की मेरिट लिस्ट कब होगी जारी? यहां देखें ताजा अपडेट

 
India Post की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,636 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन पदों के लिए आवेदन 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए गए थे। वहीं 18 और 19 फरवरी को अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया गया था। अब आवेदन और सुधार प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, ऐसे में उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट का इंतजार है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी:

  • ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
  • ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)
  • कुल 28,636 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।


जानें कब जारी होगी मेरिट लिस्ट?

फिलहाल रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। हालांकि पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो जीडीएस मेरिट लिस्ट मार्च या जुलाई के महीने में जारी की जा सकती है।