Haryana: हरियाणा में ये बड़ी कंपनी लगाएगी अपना नया प्लांट, रोजगार के खुलेंगे अवसर
Jul 2, 2025, 14:38 IST
Haryana: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को जल्द ही रोजगार का बेहतर अवसर मिलने वाला हैं। सोनीपत स्थित खरखौदा IMT में मारूति कंपनी के बाद अब सुजुकी ने भी अपना नया प्लांट लगाने की तैयारी तेज कर दी है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने IMT खरखौदा में 100 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरु होने वाला है। यह प्लांट टू-व्हीलर वाहनों के निर्माण पर केंद्रित होगा और इसके लिए भूमि पूजन की तैयारी तेज हो गई है। 100 एकड़ भूमि पर इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में सफाई अभियान चलाया गया है, ताकि बिना किसी बाधा के निर्माण कार्य शुरु किया जा सके।