{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Delhi Police भर्ती में इनको मिलेगा रिजर्वेशन, जानें कहां-कहां मिलेगी छूट 

 
Delhi Police में अब कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती के तहत उन्हें 20% आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट में भी बड़ी छूट का प्रावधान किया गया है। गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन कर इस फैसले को लागू कर दिया गया है। यह बदलाव Delhi Police Recruitment Rules, 1980 में संशोधन के तहत किया गया है। इसका मकसद चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में बेहतर रोजगार अवसर देना है।

20% रिजर्वेशन का फायदा

अब दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के कुल पदों में से 20 प्रतिशत सीटें पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी। इससे हजारों युवाओं को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

आयु सीमा में छूट

  • सामान्य आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
  • पूर्व अग्निवीरों को: 3 साल की छूट
  • पहले बैच के अग्निवीरों को: अतिरिक्त 5 साल की छूट
  • यानी पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक हो सकती है।


ये शर्त होंगी जरूरी

  • भर्ती प्रक्रिया के अहम चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से पूर्व अग्निवीरों को छूट दी जाएगी।
  • हालांकि: उन्हें शारीरिक मापदंड (Physical Standards) पूरा करना होगा
  • मेडिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य रहेगा

आगे की प्रक्रिया कैसे होगी?

भर्ती से जुड़े बाकी दिशा-निर्देश जैसे लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड आदि दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

क्यों अहम है यह फैसला?

अब तक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पदों पर 100% सीधी भर्ती होती थी। यह नया नियम पूर्व अग्निवीरों को न सिर्फ नौकरी का मौका देगा, बल्कि उनके सैन्य अनुभव का फायदा भी सुरक्षा व्यवस्था में मिलेगा।