{"vars":{"id": "128336:4984"}}

RBI में असिस्टेंट पदों पर रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आई नजदीक, फटाफट करें आवेदन 

 
RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब नजदीक आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 650 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता 

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। यह परीक्षा एक घंटे की अवधि की होगी। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो कुल 200 अंकों की होगी।

वेतन

वेतन की बात करें तो इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये से लेकर 78,640 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा, जो अनुभव और भत्तों के साथ बढ़ सकता है। आवेदन शुल्क के रूप में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 50 रुपये जमा करने होंगे।

परीक्षा तिथियों की बात करें तो आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित होगी।